जम्मू। भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक श्री उचित सिंगल के अनुसार कठुआ और माधोपुर रेलखंड के बीच स्थित रेलवे पुल संख्या 17 का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने जा रहा है। कार्य के पूर्ण होने पर डाउन साइड के ट्रैक को जून माह से पुनः शुरू किया जा रहा है। इससे पहले रेलवे ब्रिज पर मरम्मत के चलते केवल अप साइड का सिंगल रेलवे ट्रैक ही चालू था। अप और डाउन दोनों साइड के रेलवे ट्रैक फिट होने से रेल यातायात सुगम और सुचारू रूप से चलेगा।
आगामी 31 मई 2026 को इस खंड पर इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण होगा और जून माह से अप एवं डाउन दोनों लाइनों से ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।
जम्मू डिवीजन के पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार जून माह से बहाल की जा रही है। इन ट्रेनों में प्रमुख रद्द चल रही ट्रेनें जिनके नम्बर इस प्रकार हैं। ट्रेन संख्या 12549, 12550, 19415, 19416, 20847, 20848, 20985, 20986, 22941, 22942, 12207, 12208, 14611, 19107, 19108, 22705, 22706 आदि हैं।
गौरतलब है कि तकनीकी चुनौतियों के बावजूद रेलवे इंजीनियरों ने दिन-रात कार्य कर पुल को पहले से अधिक मजबूत बनाया है। ट्रैक बहाली से जम्मू, कटड़ा और माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई, व्यापारिक गतिविधियों व सैन्य रसद की आवाजाही भी सुगम होगी। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयए मार्ग एवं ठहराव के अनुसार संचालित होंगी।
रेलवे प्रशासन इस अवधि में यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है और उनके धैर्य एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व एनटीईएसध्139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।