GMCH STORIES

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रहित

( Read 452 Times)

14 Jun 26
Share |
Print This Page

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रहित

श्रीगंगानगर।  रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आज विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष में राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के वाईस चेयरमैन श्याम जैन, सचिव पवन वधवा, कोषाध्यक्ष शैंकी जसूजा, शिविर प्रभारी परमिंदरसिंह, डॉ. केके गिल्होत्रा, नरेश मोंगा के अलावा दीपक मिड्ढा, पंकज, मोनू बजाज , अशोक भटिया, साहिल भाटिया, अवि वधवा, राजीव नागपाल तथा हार्दिक मोंगा आदि उपस्थित रहे। 
रक्तदान करने वालों को रैडक्रॉस की तरफ से प्रशस्ति पत्र  प्रदान किए गए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like