GMCH STORIES

परिवादियों को ग्रामीण सेवा शिविर से मिली राहत, हुआ खाता विभाजन

( Read 425 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page

परिवादियों को ग्रामीण सेवा शिविर से मिली राहत, हुआ खाता विभाजन

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत गणेशगढ़ में सोमवार का आयोजित शिविर के दौरान श्री गुरबख्श सिंह, श्री चन्द्रमोहन, श्री विरेन्द्र, श्री सुनील कुमार निवासी 28 एलएनपी ने खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। सहप्रभारी श्री आदराम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाता विभाजन कर परिवादियों को राहत दी गई। इसी तरह दिलीप, मनोहर लाल, सोहनलाल निवासी गणेशगढ़ ने रिकॉर्ड में अपने पिता के नाम में शुद्धिकरण के लिये आवेदन किया। इस पर पटवारी हलका एवं भू-अभिलेख निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर नाम शुद्धिकरण आदेश जारी किये गये।
श्री अनिल कुमार पुत्र श्री मुरलीधर सुथार निवासी 27 एलएनपी सहित अन्य, अमन सिंह पुत्र श्री भगवान सिंह, राजवीर कौर पत्नी श्री अमन सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र श्री अमन सिंह और सावित्री देवी पत्नी पन्नालाल यादव ने खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। उक्त प्रकरणों में पटवारी हलका एवं भू-अभिलेख निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर खाता विभाजन के आदेश जारी किये गये। लाभार्थियों ने लाभ मिलने पर राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like