GMCH STORIES

सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों के निस्तारण की मांग।

( Read 388 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page

सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों के निस्तारण की मांग।

श्रीगंगानगर | अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में अति0 जिला कलक्टर (प्रशासक) एवं प्रशासक नगर परिषद सुभाष कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद में कार्यरत स्थाई एवं अस्थाई सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करवाने की मांग की। इसी क्रम में ज्ञापन वित्त मंत्री राजस्थान सरकार, जिला कलक्टर, आयुक्त नगर परिषद तथा जिला कोषाधिकारी को भी प्रेषित किया गया।

जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने बताया कि यूनियन ने अस्थाई सफाई कर्मचारियों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली कर्मियों के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान, स्थाई कर्मचारियों के 9-18-27 चयनित वेतनमान एवं एल-1 से एल-2 में लाभ प्रदान करने, वर्दी भत्ता एवं सरेंडर लीव राशि का भुगतान करवाने तथा सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं उपार्जित अवकाश देय राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई है तथा उक्त कार्य जिस अधिकारी कर्मचारी ने नहीं किया व कार्य में विलम्ब किया गया है उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने बाबत भी मांग की गई है। जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने बताया कि पूर्व में कई बार ज्ञापन प्रस्तुत किए जा चुके हैं लेकिन अब तक मांगों का समाधान नहीं हुआ है। यूनियन ने जिला प्रशासन से चार दिवस के भीतर मांगों का निस्तारण करवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है, अगर मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो यूनियन द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई कार्य कर बहिष्कार कर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन व परिषद् प्रशासन की होगी। इस दौरान सफाई यूनियन अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, वाल्मीकि सभा अध्यक्ष सूरज भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्षक्ष दीपक चांवरिया, रवि कुमार, अशोक सुमाली, बिरजू द्रविड़, रामेश्वर उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like