GMCH STORIES

हाकमाबाद के ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिले पट्टे

( Read 376 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

हाकमाबाद के ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिले पट्टे

श्रीगंगानगर । माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हाकमाबाद में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में गुरमेल सिंह पुत्र अजमेर सिंह, सर्दूल सिंह पुत्र रामसिंह, अमीन खान पुत्र नूरमोहम्मद और इन्द्राज पुत्र रामगोपाल द्वारा आवासीय भूखण्ड पट्टे हेतु आवेदन किया गया। शिविर में हाथोहाथ कार्यवाही करते हुए पट्टे बनाकर सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ द्वारा लाभार्थियों को सौंपे गये। मौके पर एसडीएम श्री संजय अग्रवाल, तहसीलदार श्रीमती रजनी चौधरी, बीडीओ श्री राजेन्द्र जोईया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने पट्टे मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like