श्रीगंगानगर । दिनांक 24.06.2026 बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में आयुक्त नगर परिषद राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर परिषद् में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों के निस्तारण हेतु आयुक्त नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने बताया कि ज्ञापन में मांग की है कि कर्मचारियों के वेतन से नियमित रूप से की जा रही जीपीएफ कटौती का पूरा विवरण एवं पासबुक उपलब्ध करवाई जाए, ताकि कर्मचारियों को अपने जमा धनराशि की जानकारी मिल सके। साथ ही कर्मचारियों को जीपीएफ कटौती बढ़ाने के लिए विकल्प (ऑप्शन) फॉर्म उपलब्ध करवाए जाएं, जिससे वे अपनी इच्छानुसार अतिरिक्त बचत कर सकें तथा सेवानिवृत्ति के समय इसका लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने यह भी बताया कि सफाई कर्मचारियों की जमादार पद पर पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची जारी होने एवं प्रकरण तैयार होने के बावजूद आज तक पदोन्नति नहीं दी गई है। कर्मचारियों में इस संबंध में भारी रोष व्याप्त है। यूनियन ने मांग की है कि पात्र कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त मांगों का निस्तारण पांच दिवस में नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी परिषद प्रशासन की होगी।
शिष्टमण्डल में जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि, अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज अध्य्क्ष सूरज भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील घुसर, उप प्रदेशाध्यक्ष दीपक चावरिया, बसन्त सारवान पूर्व अध्यक्ष, बिरजू द्रविड़, सोणी टांक महामंत्री, सम्राट रोहतकिया, ज्योति धारीवाल, रिंकू सारसर, विजय भाटिया, विशाल लोहट, रवि बेदी, संजय अठवाल, रामेश्वर, मनिष सारसर सचिन, राजू बाबा रोहित मलिक आदि उपस्थित थे