GMCH STORIES

शहरी सेवा शिविरों में नगर परिषद श्रीगंगानगर की बड़ी उपलब्धि, सैकड़ों प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर आमजन को दी राहत।

( Read 210 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

शहरी सेवा शिविरों में नगर परिषद श्रीगंगानगर की बड़ी उपलब्धि, सैकड़ों प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर आमजन को दी राहत।

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शहरी सेवा शिविरों में नगर परिषद, श्रीगंगानगर उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगातार उल्लेखनीय परिणाम दे रही है। शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित राजस्व, पट्टा एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान की जा रही है।

नगर परिषद द्वारा आयोजित शिविरों में अभियान अवधि दिनांक 12.06.2026 से आज दिनांक तक विभिन्न प्रकार के पट्टों संबंधी 133 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए पट्टा जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में 29 नामांतरण प्रकरण, 7 भूउपयोग परिवर्तन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविरों के माध्यम से न केवल आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है, बल्कि नगर परिषद के राजस्व वृद्धि की दिशा में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। अग्रसेन नगर क्षेत्र में 12.50 लाख रुपये, धारा 69-ए के प्रकरणों में 3.00 लाख रुपये तथा भू-उपयोग परिवर्तन के प्रकरणों में 26.00 लाख रुपये के डिमांड नोट आज जारी किए गए जिससे नगर परिषद की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

 

आयुक्त नगर परिषद राकेश कुमार रंगा ने बताया कि एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में अग्रसेन योजना के 18 प्रकरण, योजना के भूखण्डों के 7 प्रकरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड व्यवसायिक पट्टें के 2 प्रकरण, 69 ए के 52 प्रकरण, नियमन के 6 प्रकरण तथा संस्थानिक के 3 पट्टे, भूउपयोग परिवर्तन के 3 प्रकरण रखे गये थे जो कि एम्पावर्ड कमेटी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत हो चुके है जिन पर परिषद् द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया जावेगा। आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों में प्रत्येक पात्र नागरिक को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है।

 

आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे आयोजित शहरी सेवा शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करवाएं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like