GMCH STORIES

खैरूवाला ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

( Read 217 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

खैरूवाला ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खैरूवाला में शुक्रवार को आयोजित शिविर में मनोहर लाल पुत्र गंगाराम, नंदराम पुत्र गंगाराम, हरदयाल सिंह पुत्र जोगेन्दर सिंह, रामकुमार पुत्र जगदीश कुमार, अंग्रेज राम पुत्र जगदीश राम को आवासीय भूखण्ड के पट्टे वितरित किये गये। लाभ सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी हाथियांवाली को वीबीजी-रामजी योजना अंतर्गत जॉब कार्ड सौंपा गया। कृषि विभाग द्वारा भूपेन्द्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी हाथियांवाली और रमेश कुमार पुत्र मुंशीराम निवासी 22 पीटीपी को मृदा स्वास्थय कार्ड सौंपा गया। शिविर में सावित्री देवी पत्नी ईमीचंद और सलीमा पत्नी खेमचंद को मिनी किट वितरण कर लाभान्वित किया गया।
 इसी तरह राजस्व विभाग द्वारा शहनाब अख्तर पुत्र मुनसफ अली और ओम प्रकाश पुत्र मघाराम ने खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा खाता विभाजन कर परिवादियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़, एसडीएम श्री संजय अग्रवाल, तहसीलदार रजनी चौधरी, श्री राजेन्द्र जोईया, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार, श्री पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like