GMCH STORIES

अनूपगढ़ और घडसाना के सेवा शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

( Read 254 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page
अनूपगढ़ और घडसाना के सेवा शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
घडसाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत 5 एमएलडी-ए में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा अमरजीत सिंह की पेंशन को पुनः शुरू करवाकर लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा आपसी सहमति से चक 4 एमएलडी-ए में अब्दुल सत्तार पुत्र सोना, गवरा पत्नी सोना, साबर खां पुत्र सोना का खाता विभाजन कर प्रमाण पत्र सौंपा गया।
इसी तरह पंचायती राज विभाग द्वारा गुरसेवक सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी चक 5 एमएलडी-ए, गोपाल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी चक 3 एमएलडी-ए, गुरविन्दर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, अमरजीत पुत्र हरिराम, हरिराम पुत्र राजूराम को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया। मौके पर तहसीलदार नीलम राज, राजेश कुमार, त्रिलोकचंद मीणा, रेशमा बानो, विश्राम मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 20 एलएम लूणियां में आयोजित शिविर में कृषि विभाग द्वारा धर्मपाल पुत्र हनुमान व पूराराम पुत्र लूणाराम सहित 35 ग्रामीणों को मृदा स्वास्थय कार्ड वितरित किये। शिविर में महावीर पुत्र ख्यालीराम, बीरबल राम पुत्र नानूराम, कालूराम पुत्र रणजीत राम निवासी 3 एनएम को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। लम्बे समय से ये परिवार आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित थे। इसी तरह चक 3 एसएसएम निवासी हरिराम व रामलाल पुत्र पन्नाराम, संतोष पत्नी इंद्राज, भूपराम व मदनलाल पुत्र लिछमनराम, भागवंती पत्नी लिछमनराम, मुखराम पुत्र शंकरराम और रूघाराम पुत्र शंकर राम निवासी 20 एलएम द्वारा शिविर में खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। शिविर में तत्काल कार्यवाही करते हुए खाता विभाजन का आदेश जारी करवाकर परिवादियों को लाभान्वित किया गया। लाभार्थियों ने लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। शिविर में एसडीएम श्री दीपक चंदन, दिव्या चावला, मनोज ज्याणी, बिन्दर कौर, नरेन्द्र सिंह, सुमेर सिंह मीणा, दीपेश मीणा सहित अन्य मौजूद रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like