GMCH STORIES

सफाई कर्मियों द्वारा आज किया जाएगा विशाल प्रदर्शन

( Read 371 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page
सफाई कर्मियों द्वारा आज किया जाएगा विशाल प्रदर्शन

श्रीगंगानगर । संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ, जयपुर के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया के नेतृत्व में नगर निगम ग्रेटर लाल कोठी जयपुर में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर चल रही भूख हड़ताल को सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने (बृहस्पतिवार) नगर निगम ग्रेटर जयपुर स्थित धरना पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान श्रीगंगानगर से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिला सचिव आर्यन भारती व राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा संभागीय अध्यक्ष विक्की वाल्मीकि मोजूद रहे। सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि 26 जून 2026 (शुक्रवार) जयपुर सहित समस्त राजस्थान सफाई कर्मचारी यूनियन सफाई कर्मचारी तथा पदाधिकारीयो द्वारा नगर निगम लाल कोठी जयपुर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती में परंपरागत सफाई का कार्य करने वाले वाल्मीकि समाज तथा वर्तमान में सफाई का कार्य कर रहे अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देने, सफाई भर्ती से पूर्व कोर्ट केस वालों को नियुक्ति देने, सफाई कर्मचारी भर्ती  तीन गुना की जाने, एक वर्ष अर्द्ध कुशल एवं एक वर्ष कुशल मानते हुए स्थाई किया जाने, ठेका प्रथा समाप्त किए जाने,आउट सोर्सिग बन्द कर निकाय द्वारा अपने कोष से भुगतान किए जाने, यूनियन के साथ राज्य सरकार द्वारा पूर्व में किए गए समझौते अनुसार सफाई कर्मचारी भर्ती की जाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। 
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like