GMCH STORIES

घडसाना के ग्रामीण सेवा शिविर में परिवादियों को मिला खाता विभाजन का लाभ

( Read 354 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

घडसाना के ग्रामीण सेवा शिविर में परिवादियों को मिला खाता विभाजन का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
घडसाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत 8 पीएसडी-बी में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जको देवी पत्नी ओम प्रकाश, मनो देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी तहसील जण्डवाली जिला हनुमानगढ़ द्वारा चक 9 केपीडी-ए में स्थित कृषि भूमि में खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। शिविर प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए खाता विभाजन कर परिवादियों को लाभान्वित किया गया।
पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत राजपुरा में आयोजित शिविर में सुरेश कुमार पुत्र देवीलाल को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा सौंपा गया। चक 9 आरबी निवासी अमरीत सिंह पुत्र नत्था सिंह सहित अन्य द्वारा खाता विभाजन के लिये आवेदन करने पर शिविर प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसी तरह किरण कुमार सिंह पुत्र दया राम का मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रस्तुत आवेदन को सत्यापित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री राजेन्द्र कुमार, मुकेश खारिया, तेजाराम, सुशील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like