GMCH STORIES

संगतपुरा के ग्रामीण सेवा शिविर में सहमति से हुआ खाता विभाजन

( Read 272 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page

संगतपुरा के ग्रामीण सेवा शिविर में सहमति से हुआ खाता विभाजन

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।  
श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत संगतपुरा में मंगलवार को आयोजित शिविर के दौरान राजवंत सिंह पुत्र कुलविन्दर सिंह, कृष्णा देवी पत्नी नंदराम निवासी दौलतपुरा और कर्मजीत कौर पत्नी विक्रम सिंह निवासी संगतपुरा ने आपसी सहमति से खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। शिविर प्रभारी आदराम नायक द्वारा हलका पटवारी संगतपुरा एवं भू-अभिलेख निरीक्षक से रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही के पश्चात खाता विभाजन आदेश जारी किये।
इसी तरह गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कंवरपुरा में शिविर के दौरान पशुपालकों में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी वितरित करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गई। 25 पशुपालकों को दवाएं देते हुए 200 छोटे पशुओं का उपचार किया गया। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like