श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत संगतपुरा में मंगलवार को आयोजित शिविर के दौरान 8 एच निवासी श्रीमती अमनदीप कौर पत्नी जगजीत सिंह ने अपने मकान का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया। शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जगजीत सिंह को पट्टा सौंपा तो लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार जताया। इसी दौरान कृष्णा देवी पत्नी नंदराम निवासी 8 क्यू को शिविर में खरीफ फसल में मूंग बिजाई हेतु बीज मिनीकिट वितरित किया गया।
शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा 5 परिवारों को पट्टा वितरण और राजस्व विभाग द्वारा सहमति से खाता विभाजन का एक प्रकरण, शुद्धिकरण के 18 प्रकरण, 16 फार्मर रजिस्ट्रेशन व 21 नामांतरण स्वीकृत किये गये। 12 जमाबंदी नकल व 12 नक्शा नकल जारी किये गये। कृषि विभाग द्वारा 11 किसानों को बीज मिनी किट, राजस्थान रोडवेज द्वारा तीन पास और पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी का वितरण करते हुए 10 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। पीएचईडी द्वारा महिला बाल विकास विभाग को एफटीके किट सौंपी गई।
इस अवसर पर एसडीएम गंगानगर श्री नयन गौतम, श्री रवि कुमार, श्री भंवरलाल स्वामि, श्रीमती रविन्द्र कौर, श्री आदराम नायक, श्री राकेश सहारण, श्री सुखदीप सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री विजय सिंह भांभू, श्रीमती सुमित कवर सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार जताया।