GMCH STORIES

सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने एवं समितियों को सशक्त बनाने के निर्देश

( Read 587 Times)

03 Jul 26
Share |
Print This Page
सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने एवं समितियों को सशक्त बनाने के निर्देश

श्रीगंगानगर। भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे देश में आयोजित किये जा रहे सहकार सप्ताह अन्तर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में गोदाम निर्माण, पैक्स कम्पयूटराईजेशन, सहकारिता में सहकार की प्रगति पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर द्वारा वर्तमान में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से भूमि विहिन समितियों को भूमि आवंटन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। बैंक की अमानतों में वृद्धि हेतु चर्चा दौरान यूआईटी, जिला परिषद् एवं अन्य राजकीय विभागों से अमानतें प्राप्त किये जाने पर चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने समितियों को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करते हुए किसानों एवं आमजन को अधिकतम् लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित किये जाने बाबत निर्देशित किया गया।
इसके अलावा जिला कलक्टर द्वारा सरस ब्राण्ड के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो सके तथा सरस ब्राण्ड की विश्वसनीयता बनी रहे।
जिला कलक्टर द्वारा समितियों में हो रहे गबन-घोटालों को रोकने एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाये जाने हेतु सभी समितियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु समितियों को पाबंद करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समिति से जिस किसान ने ऋण ले रखा है, उसकी जानकारी उप पंजीयक को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध हो सके। बैंक को ऐसा पोर्टल या लॉगिन उपलब्ध कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ताकि समिति के बकाया ऋण की वसूली उपरान्त ही सम्बन्धित किसान जमीन का बेचान कर सके।
इस दौरान पैक्स कम्पयूटराईजेशन हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट लेवल इम्पलीमेंटेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक भी आहुत की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा बैंक के पैक्स कम्पयूटरीकरण के कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया।
बैठक में जिला परिषद एसीईओ श्री हरिराम चौहान, बैंक प्रबन्ध निदेशक श्री संजय गर्ग, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां श्री दीपक कुक्क्ड़, डीडीएम नाबार्ड श्री अमरजीत सिंह, कृषि विभाग से श्री जगजीत सिंह, डेयरी संघ से श्री शिवकुमार पेडीवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like