GMCH STORIES

 ग्रामीणों को सेवा शिविर में मिल रहा है योजनाओं का लाभ

( Read 412 Times)

03 Jul 26
Share |
Print This Page

 ग्रामीणों को सेवा शिविर में मिल रहा है योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत 15 ए-बी में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में रमेश पुत्र हरिराम, मनजीत पुत्र कोतल सिंह सहित 6 को कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थय कार्ड वितरित किया गया। ग्राम पंचायत 2 पीजीएम-बी में आयोजित शिविर में भंवरलाल पुत्र मूलाराम निवासी 8 ए और संगताराम पुत्र जोगाराम को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। इसी दौरान गिरधारी लाल पुत्र रामनारायण 20 अन्य किसानों को मृदा स्वास्थय कार्ड का वितरण किया गया।
घड़साना उपखंड की ग्राम पंचायत 6 एसकेएम-ए में शिविर के दौरान गुरमेल सिंह पुत्र लाभ सिंह और परमजीत कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी चक 4 एसकेएम-बी ने खाता विभाजन हेतु आवेदन किया। शिविर में आपसी सहमति से खाता विभाजन कर आदेश परिवादियों कोे सौंपे गए। इसी दौरान चक 8 एसकेएम-ए निवासी मेघाराम पुत्र भैराराम, चक 1 केएम-बी निवासी सुनीता पत्नी गंगाराम को आवासीय भूखंड का पट्टा सौंपा गया। लाभार्थियों ने हाथोंहाथ योजनाओं का लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like