GMCH STORIES

क्रिकेटर मानव सुथार को कैप्टन शशिकिरण ने दिया रेल मोमेंटो, कोच धीरज शर्मा की तारीफ़ की

( Read 336 Times)

03 Jul 26
Share |
Print This Page

क्रिकेटर मानव सुथार को कैप्टन शशिकिरण ने दिया रेल मोमेंटो, कोच धीरज शर्मा की तारीफ़ की

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ़ रॉलिंग स्टॉक इंजीनियर कैप्टन शशिकिरण ने अपने विभागीय दौरे के दौरान गुरुवार को श्रीगंगानगर का नाम रोशन करने वाले युवा क्रिकेटर मानव सुथार को इंडियन रेलवे का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
कैप्टन शशिकिरण साइक्लिंग करते हुए बिहानी शिक्षा न्यास प्रांगण पहुंचे जहां स्थित स्कूल परिसर में कैप्टन शशिकिरण ने मानव सुथार से क्रिकेट पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर मानव सुथार ने भी अपने क्रिकेट कैरियर के अनेक अनुभव साझा किए। इस मौके पर कैप्टन शशिकिरण ने मानव सुथार की शानदार बॉलिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामान्य परिवार से निकले मानव ने अपने पहले टेस्ट मैच में शानदार बॉलिंग से संदेश दे दिया कि क्रिकेट में उनकी यात्रा लंबी रहेगी। उन्होंने मानव सुथार के कोच धीरज शर्मा की भी तारीफ़ की और कहा कि क्रिकेटर मानव जिस मुकाम पर खड़े है उसमें कोच धीरज शर्मा का बड़ा योगदान रहा है। कोई भी खेल हो उसमें बहुत कुछ कोच पर निर्भर रहता है।
इस मौके पर स्कूल प्राचार्य अशोक ग्रोवर, कोच धीरज शर्मा, जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा आदि मौजूद रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like