GMCH STORIES

विक्रम वाल्मीकि को मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा

( Read 155 Times)

09 Jul 26
Share |
Print This Page

विक्रम वाल्मीकि को मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की पंचायत समिति घडसाना की ग्राम पंचायत 2 जीडीबी में गुरूवार को आयोजित ग्राम सेवा शिविर के दौरान विक्रम पुत्र श्री सतपाल वाल्मीकि ने आवासीय भूखण्ड का पट्टा प्राप्त करने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। प्रार्थी ने बताया कि आवासीय भूखण्ड का पट्टा नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास, अन्य बैंक सुविधा, केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। शिविर में अधिकारियों ने आवेदन पत्र का नियमानुसार निस्तारण करते हुए आवसीय भूखण्ड का पट्टा जारी किया। इससे अब विक्रम को पीएम आवास के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like