GMCH STORIES

11 व 13 जुलाई को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

( Read 249 Times)

10 Jul 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि 11 जुलाई को गंगानगर क्षेत्र के गांव महियावाली व 4 एलएल में शिविर आयोजित किये जायेगे। इसी प्रकार 13 जुलाई को गंगानगर क्षेत्र के गांव शिवपुर व 21 जीजी, सादुलशहर क्षेत्र के गांव लालगढ़ जाटान व चक केरा़, पदमपुर के गांव 3 आरबीए व 20 बीबीए, करणपुर के गांव 8 वी, रायसिंहनगर के गांव 68 एनपी व भोमपुरा, विजयनगर के गांव 10 सरकारी, सूरतगढ़ के गांव भगवानगढ़, गुरूसरमोडिया व सरदारपुरा बीका, अनूपगढ़ के गांव 27 ए व 90 जीबी, घड़साना क्षेत्र के गांव 24 एएस-सी व 2 एसटीआर में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like