GMCH STORIES

महिला सशक्तिकरण पर लायंस क्लब मेन का सेमिनार आयोजित

( Read 917 Times)

21 Jul 26
Share |
Print This Page

महिला सशक्तिकरण पर लायंस क्लब मेन का सेमिनार आयोजित

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन द्वारा नुबेला रिसॉर्ट्स में महिला सशक्तिकरण विषय पर "सांझ 2.0" के अंतर्गत दूसरा जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। 
मुख्य वक्ता एडवोकेट श्रीमती सुप्रीमा चितलंगिया ने महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर सुरक्षा, संपत्ति के अधिकार तथा विभिन्न महिला कल्याण कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। पदमपुर थाना प्रभारी श्रीमती सुमन जयपाल ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं तथा पुलिस की भूमिका पर उपयोगी जानकारी साझा करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का आह्वान किया। लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन दीपक वॉट्स, जोन चेयरमैन नौरंगराय गर्ग, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी राजेश वॉट्स, क्लब अध्यक्ष हनुमानदास सिंगल, उपाध्यक्ष रवि गोल्यान एवं सीए संजय बंसल, रमेशकुमार बंसल, राजकुमार बाघला, पीयूष मुंडेवाला, ध्यान्स अग्रवाल, श्रीमती मंजू सिंघल, श्रीमती नूपुर सिंघल, श्रीमती मधु गोल्यान, श्रीमती लक्ष्मी बंसल एवं श्रीमती गुंजन मुंडेवाला, श्रीमती मनाली जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like