श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फाॅलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 72 जीबी में आयोजित शिविर के दौरान जोगेन्दर सिंह पुत्र करतार सिंह को तारबंदी अनुदान राशि का वितरण किया गया। कृषि विभाग की तारबंदी योजना के तहत जोगेन्दर सिंह को 32,700 रूपये का वितरण किया गया। अनुदान राशि से किसान अपने खेत की फसल की सुरक्षा कर अधिक उपज प्राप्त कर लाभाप्वित हो सकते है। इस दौरान 2 किसानों को डिग्गी निर्माण और 3 किसानों को गोवर्धन ईकाई हेतु अनुदान राशि देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर परिवादियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान तहसीलदार श्री सुखदेव सिंह, अशोक कुमार यादव, पृथ्वीसिंह, वर्षा राठौड, श्योनारायण, श्रीमती संदीप कौर, दिवान सिंह, मंगलाराम मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।