GMCH STORIES

रायसिंहनगर में “सेना आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित

( Read 383 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

रायसिंहनगर में “सेना आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान
श्रीगंगानगर।
भारतीय सेना द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र रायसिंहनगर में “सेना आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सेना से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन मेजर जनरल श्री अनुज कालिया के निर्देशानुसार 28 राजपूत द्वारा किया गया। इस दौरान कर्नल श्री संदीप शर्मा, सूबेदार श्री गोविंद सिंह, सूबेदार श्री पात्रा, श्री नीरज,श्री छोटू लाल सहित सेना की टीम ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
शिविर में पूर्व सैनिकों के ईसीएचएस कार्ड, पीपीओ/पेंशन, कैंटीन स्मार्ट कार्ड सहित विभिन्न सेवा संबंधी दस्तावेजों एवं सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक्स-सर्विसमैन सेंटर के तत्वावधान में हुआ, जिसकी व्यवस्थाएं सेवानिवृत्त सूबेदार श्री शंकर सिंह एवं उनकी टीम ने संभाली।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार शंकर सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल जाखड़, राकेश सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। पंचायत समिति प्रधान श्रीमती सुनीता गोदारा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व सैनिकों से संवाद किया और राष्ट्र की सेवा में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like