GMCH STORIES

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

( Read 456 Times)

30 Jul 26
Share |
Print This Page

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में सतर्कता समिति में लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट एवं जांच की समीक्षा की गई।
बैठक में समिति के समक्ष प्रकरणों पर सदस्यों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने संबंधित प्रकरणों के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव दिये और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में सदस्यों ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी चर्चा की। इसमें पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, एलएनटी द्वारा सड़क निर्माण कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र सुधार, पार्किंग व्यवस्था तथा जिले में बढ़ते नशे की प्रवृति की प्रभावी रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिए। समिति के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई कर आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। साथ ही नशे की रोकथाम के लिए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक में सीओ साइबर श्री आनंद गिला, एसीएम श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री अनिल अग्रवाल, श्री मनीराम स्वामी, श्री आनंद कुमार, श्री अनवर अली खान, श्री श्याम धारीवाल, श्री भगवान दास, श्री महेंद्र सिंह सोढ़ी, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती बिरमा नायक सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like