GMCH STORIES

खाली प्लॉट्स में फैली गंदगी, कचरे की सफाई हेतु नगर परिषद द्वारा चलाया जायेगा विशेष अभियान : आयुक्त मिल्ख राज चुघ

( Read 1646 Times)

02 Aug 26
Share |
Print This Page

खाली प्लॉट्स में फैली गंदगी, कचरे की सफाई हेतु नगर परिषद द्वारा चलाया जायेगा विशेष अभियान : आयुक्त मिल्ख राज चुघ

श्रीगंगानगर। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों में खाली प्लॉट्स में फैली गंदगी, कचरा एवं झाड़-झंखाड़ की सफाई सुनिश्चित करने के संबंध में जारी निर्देशों की पालना में नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा।

नगर परिषद आयुक्त मिल्ख राज चुघ ने बताया कि शहर में स्थित खाली भूखंडों प्लॉट्स पर कचरा एवं गंदगी जमा होने से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ साथ आमजन के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे देखते हुए भूखंड स्वामियों से अपील की जाती है कि वे 3 दिवस के भीतर अपने खाली प्लॉट्स की साफ सफाई स्वयं के स्तर पर करवा लेवे। निर्धारित समयावधि में सफाई नहीं करवाने वाले भूखंड स्वामियों के विरुद्ध नगर परिषद द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद स्वयं प्लॉट्स की सफाई करवाकर उसका व्यय संबंधित भूखंड स्वामी से वसूलेगी। साथ ही राशि जमा नहीं कराने की स्थिति में नियमानुसार संबंधित भूखंड को सीज करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

आयुक्त मिल्ख राज चुघ ने शहरवासियों से स्वच्छ एवं सुंदर श्रीगंगानगर के निर्माण में सहयोग करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के उद्देश्यों की प्रभावी पालना के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like