GMCH STORIES

एमसीएल 2026 में रोमांच चरम पर: आज होंगे सेमीफाइनल और फाइनल के निर्णायक मुकाबले

( Read 493 Times)

14 Jun 26
Share |
Print This Page

एमसीएल 2026 में रोमांच चरम पर: आज होंगे सेमीफाइनल और फाइनल के निर्णायक मुकाबले

जय महेश प्रगति सेवा संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय क्रिकेट महोत्सव एपेक्स स्पोर्ट्स अकैडमी में हुए l
जय महेश प्रगति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘एमसीएल 2026’ क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। 13 एवं 14 जून को आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 8 स्थानीय टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
रविवार का अवकाश होने के कारण प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन मैदान में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
संस्थान के अध्यक्ष रमेश चंद्र पोरवाल ने बताया कि लीग चरण के कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद 4 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। टूर्नामेंट के दूसरे चरण में आज सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे, जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
संस्थान के सचिव गोपाल लाल चंडक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को खेल गतिविधियों का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान महिला वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता तथा पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक और अवसर मिलेगा।
टूर्नामेंट के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में आयोजन समिति के संजय मालीवाल, कैलाश ईनानी, श्याम मोहता, लक्षित मूंदड़ा, दिव्यांशू मालीवाल, मेहुल लाठी, शुभम देवपुरा, वरुल माहेश्वरी एवं चिन्मय लाहोटी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनके समर्पित प्रयासों से प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।
खेल प्रेमियों और समाजजनों में अब सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है, जहां विजेता टीम के सिर पर एमसीएल 2026 चैंपियन का ताज सजेगा।

मैच परिणाम
मैच 1:
एचओएफ स्ट्राइकर्स बनाम प्रोमैक लायंस
विजेता: एचओएफ स्ट्राइकर्स
मैच 2:
तिरुपति सुपर किंग्स बनाम झावर स्मैशर्स
विजेता: तिरुपति सुपर किंग्स
मैच 3:
आरएमईएस वॉरियर्स बनाम अनुभव नाइट राइडर्स
विजेता: अनुभव नाइट राइडर्स


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like