GMCH STORIES

प्रताप जन्मोत्सव मनायेंगे

( Read 1470 Times)

29 May 26
Share |
Print This Page

प्रताप जन्मोत्सव मनायेंगे

 

उदयपुर - सामाजिक धार्मिक संगठन पदाधिकारियों की बैठक श्रीमेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान परिसर में फैडरेशन आॅफ एनजीओ एण्ड ट्रस्ट राजस्थान प्रदेश महासचिव कंुवरविजय सिंह कच्छवाहा की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई सर्व सहमति से आगामी बुधवार 17 जून 026 को मेवाड़ महाराणा प्रताप सिंह जी का जन्मोत्सव भव्य हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद वर्मा ने मोतीमगरी, हल्दीघाटी ् के साथ ग्राम रामबास पई गिर्वा में पहली बार इस समारोह को ग्रामवासियो के सहयोग पर मनाने की घोषणा करते हुए तैयारियां प्रारंभ कर दि हैं। मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट की बसंति वैष्णव जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट के पंडित सत्यनारायण चोबीसा मातृकृपा सेवा ट्रस्ट के रामनाथ सिंह चैहान मेवाड़ विकास मंच के डाॅ.करण सिंह मोगरा नें भी अपने स्तर पर शानदार समारोह आयोजन करने एवम सहयोग देने की घोषणा की ।

यह जानकारी फैडरेशन के प्रदेश महासचिव कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा ने दी-

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like