GMCH STORIES

स्वतंत्रता सेनानी मेहता का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सांसद-कलेक्टर ने पार्थिव देह पर अर्पित किया पुष्पचक्र

( Read 580 Times)

24 Dec 25
Share |
Print This Page

 स्वतंत्रता सेनानी मेहता का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सांसद-कलेक्टर ने पार्थिव देह पर अर्पित किया पुष्पचक्र

उदयपुर। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनोहर लाल मेहता का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से जिले सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय मेहता के पार्थिव शरीर को उनके डोरे नगर स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिला कलेक्टर नमित मेहता, एडीएम सिटी सहित अन्य अधिकारियों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में अशोक नगर मोक्ष धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like