उदयपुरजिला कबड्डी संघ उदयपुर के तत्वावधान में दिनांक 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 72वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि जिला संघ की बैठक आयोजन समिति के चेयरमैन प्रमोद सामर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आयोजन समिति स्वागत समिति एवं परामर्श मंडल का गठन किया गया। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक भंवर सिंह पंवार संरक्षक अतुल चंडालिया रोशनलाल डांगी एवं हरीश राजानी को बनाया गया। आयोजन समिति का अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा तथा महासचिव सत्यनारायण सिंह बनाए गए। आयोजन समिति में सचिन किरण नागौरी गुणवंत कोठारी श्याम सुंदर शर्मा एवं जीवन सिंह राव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। समिति के उपाध्यक्ष ललित मेनारिया विष्णु प्रजापत अशोक जैन महेश शर्मा एवं राजू भाई होडा होंगे। कार्यालय सचिव राजमल चित्तौड़ बनाए गए हैं। प्रचार सचिव के रूप में सुरेश वैष्णव कन्हैयालाल साहू एवं कमल कुमावत को दायित्व सौंपा गया है। आईटी प्रमुख के रूप में यशवंत मंडोवरा खुशबू मालवीय रोहित सनाढ्य एवं ध्रुव बाबेल को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रमुख के रूप में चंचल अग्रवाल सीमा चंपावत अशोक आमेटा एवं प्रदीप विजयवर्गीय को जिम्मेदारी दी गई है।
स्वागत समिति का अध्यक्ष राजेश बया को बनाया गया है। स्वागत समिति के संरक्षक तखत सिंह शक्तावत शंभूलाल गमेती एवं धीरेंद्र सच्चान होंगे। स्वागत समिति के महासचिव किशन मेघवाल बनाए गए हैं। स्वागत समिति के सदस्य के रूप में घनश्याम मेनारिया देवीलाल सालवी पंकज बोराणा सन्नी पोखरना शैलेंद्र चौहान गोविंद दीक्षित लोकेश द्विवेदी मनोहर चौधरी अनिल कुमावत कमल पोखरना महेंद्र शर्मा कुलदीप सामर सहित अन्य को शामिल किया गया है।
आयोजन समिति द्वारा गठित परामर्श मंडल में देवनारायण धाभाई विनोद साहू दिनेश श्रीमाली चंद्रेश सोनी डीपी मीणा प्रकाश अग्रवाल एवं भगवान वैष्णव को शामिल किया गया है। वहीं प्रबंधन समिति में देवेंद्र सिंह झाला मदन गाडरी सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी समितियां अपने अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगी।
इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनुजा आयोजन सचिव जालम चंद जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।