GMCH STORIES

श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन की भोपालसागर में नई शाखा का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

( Read 432 Times)

24 Dec 25
Share |
Print This Page
श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन की भोपालसागर में नई शाखा का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने नारी वैभव मुहिम के तहत विभिन्न प्रशिक्षण शिविर संचालित करने के लिए भोपालसागर में एक और शाखा का शुभारंभ किया है।
श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। संगठन ने अब एक कदम और आगे बढाते हुए अब भोपालसागर में नई शाखा का शुभारंभ किया है।



 

इस शाखा में 300 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण के साथ ही कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री बागडी ने बताया कि संगटन की ओर से नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शुरु किया है। इसके तहत जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोडनेे के लिए उन्हें अगरबत्ती, पापड, मसाला, अचार व अन्य घरेलू सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भोपालसागर शाखा में भी यह प्रकल्प शुरु किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाधर जोशी, जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा शर्मा, पूर्व जिला मंत्री बलवंत ओस्तवाल, सरपंच प्यारेलाल भील, उप सरपंच विजय अग्रवाल विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में संगठन की ओर से संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी, अध्यक्ष नेहा वैष्णव, उपाध्यक्ष मनीषा सांखला, कोषाध्यक्ष प्रियंका यादव, सचिव खुशबू पाराशर तथा उप सचिव पूजा शर्मा भी उपस्थित रहे।
बागडी ने कहा कि संगठन की ओर से सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के तीन चरण चलाए जा चुके हैं और इसमें सैंकडों महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। संगठन ने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी कई लोगों को लाभान्वित किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like