GMCH STORIES

संविधान की मर्यादा और राष्ट्रसेवा का संकल्प है गणतंत्र दिवस : गजपाल सिंह राठौड़

( Read 781 Times)

27 Jan 26
Share |
Print This Page

संविधान की मर्यादा और राष्ट्रसेवा का संकल्प है गणतंत्र दिवस : गजपाल सिंह राठौड़

भाजपा कार्यालय पर गरिमामय ढंग से मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने किया ध्वजारोहण

उदयपुर। पटेल सर्कल स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर 77वा गणतंत्र दिवस का आयोजन हुआ जिसमें ध्वजारोहन जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ द्वारा किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में राठौड ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने वाला दिवस है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

जिला अध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान की मूल भावना—समता, न्याय और राष्ट्रहित—को अपने आचरण में उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करें।

इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों राष्ट्रहित को समर्पित हैं,और यही कारण है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ निरंतर मजबूत हो रहा है। विधायक जैन 1992 की मुरली मनोहर जोशी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक में फहराएं तिरंगा झंडे के स्मरण भी सुनाएं।

ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि संविधान ने हमें एकजुटता और अखंडता का मार्ग दिखाया है,और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है भारत का यह लोकतंत्र ही है जहां सभी वर्गों की समानता का अधिकार है आने वाले समय में पंचायत राज व नगर निकाय चुनाव है कई युवा जनप्रतिनिधि के रूप में अपने अपने क्षेत्र में जीत कर जनता की सेवा करेंगे,इसके लिए सभी वरिष्ठ व पदाधिकारी अपने क्षेत्र में तैयारी करे।

 

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा पूर्व महापौर रवींद्र श्रीमाली, रजनी डांगी,चंद्रसिंह कोठारी ,पूर्व जिला महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत,डॉ.किरण जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, कांतिलाल जैन,जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा,देवनारायण धाबाई,दिग्विजय श्रीमाली, किरण तातेड, तख्तसिंह शक्तावत,हंसा माली, करण सिंह शक्तावत,जिला महामंत्री पारस सिंघवी,देवीलाल सालवी,पंकज बोराणा,जिला मंत्री तुषार मेहता, खुशबू मालवीय,सिद्धार्थ शर्मा अशोक शर्मा,हजारी जैन,प्रकाश अग्रवाल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची,पूर्व जिला उपाध्यक्ष खूबिलाल पालीवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी, सुभाषिनी शर्मा,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव,अमृत मेनारिया, रणजीत दिगपाल,पार्षद आशीष कोठारी,देवेंद्र पुजारी,राजकुमारी गन्ना,संतोष मेनारिया,देवेंद्र पुजारी,महेश त्रिवेदी,राजेश वैष्णव,हेमंत बोहरा,रमेश जैन,चंद्रकला बोलिया,सोनिका जैन,देवेंद्र साहू तथा विष्णु पालीवाल,आकाश वागरेचा, अशोक नागदा,रमेश जीनगर, यशवंत मंडावरा,विष्णु प्रजापत,अशोक आमेटा,दिनेश माली, संजय चंदेल, कैलाश वैरागी,मणि बैन पटेल,संजू सुथार,सीमा खटीक, सुरेन्द्र सिंह पंवार,राजेश अग्रवाल,आनंदी चित्तोड़ा,सुरेश वैष्णव, गोपाल सालवी,पारस चित्तौड़ा, बलवंत कुड़िया,रोशन वसीटा,रोशन सुथार,मीनाक्षी जैन,दीपक खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी,पार्षद,मण्डल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like