उदयपुर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया गया तथा उनके जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किए गए।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता समानता और सेवा भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि संत रविदास जी न केवल महान संत थे बल्कि उत्कृष्ट कवि और समाज सुधारक भी थे। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें सदैव स्मृति पटल पर अंकित रखना चाहिए।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भारत भूमि पर संत रविदास जी जैसी महान विभूति का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सामाजिक समरसता के भाव के साथ आमजन के बीच रहकर कार्य करती रही है और करती रहेगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा शहर जिला मंत्री देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराना हजारी जैन मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक संजय चंदेल, मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद चौहान, रमेश जिनगर, मोर्चा महामंत्री गोपाल सालवी, रोशन वसीटा, मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया, महामंत्री विजय प्रजापत, पार्षद देवेंद्र साहू, संतोष मेनारिया, ओबीसी मोर्चा के बाबूलाल ओड़, मोर्चा उपाध्यक्ष बलवंत कुरड़िया, उमाशंकर परमार, मंत्री भरत चंदेरिया, राजेश वसीटा, देवेंद्र परमार, मंडल अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल कमलेश परमार महामंत्री अर्जुनलाल मेघवाल, गुलाबचंद तसीवाल नानालाल मोची प्रशांत मेघवाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।