GMCH STORIES

राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा 10 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां जोरों पर

( Read 244 Times)

03 Feb 26
Share |
Print This Page


उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा आगामी 10 फरवरी 2026 को फतह स्कूल परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जहां विवाह मंडप, भोजन व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस सामाजिक आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 6 फरवरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 40 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और समाज के अधिक से अधिक परिवारों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।
संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि रविवार को विवाह समारोह में शामिल होने वाले वर-वधु और उनके परिजनों को आमंत्रित कर कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान विवाह की प्रक्रिया, कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारणी और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही वधु पक्ष को विवाह समारोह के लिए पारंपरिक पोशाक भी वितरित की गई,
महासभा पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य समाज में सामाजिक एकता को बढ़ावा देना, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like