GMCH STORIES

भूमि पुत्रों के लिए वरदान साबित हुए ग्राम उत्थान शिविर

( Read 336 Times)

09 Feb 26
Share |
Print This Page
भूमि पुत्रों के लिए वरदान साबित हुए ग्राम उत्थान शिविर

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल के तहत प्रदेश भर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरः सशक्त किसान-समृद्ध राजस्थान की ओर एक कदम अभियान धरतीपुत्रों के लिए वरदान साबित हुए। उदयपुर जिले में अभियान के अंतिम दिन सोमवार को 8 गिरदावर सर्कल पर शिविर हुए। इसमें हजारों किसानों, आमजन ने भाग लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि अभियान के तहत सोमवार को कुराबड़ तहसील क्षेत्र में जिंक स्मेल्टर, मावली में फतेहनगर सनवाड़, वल्लभनगर में मेनार, सायरा में पदराणा व सायरा, फलासिया तहसील के मादड़ी, ऋषभदेव तथा बड़गांव में शिविर आयोजित हुए। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कृषि यंत्रों पर मिला भारी अनुदान
बड़गांव पंचायत समिति परिसर में आयोजित शिविर में कृषि विभाग की कृषि यंत्र योजना और गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत कई किसानों को मौके पर ही अनुदान राशि स्वीकृत कर लाभांवित किया गया। उपखण्ड अधिकारी लतिका पालीवाल ने बताया कि शिविर में लखावली निवासी भैरूलाल पुत्र चेना डांगी को मल्टी क्रोपथ्रेसर के लिए 1 लाख 25 हजार रूपए का अनुदान स्वीकृत किया गया। इसी प्रकार प्रेमीबाई किशनलाल डांगी को कुट्टी मशीन पर 50 हजार, सोहन पुत्र नारू डांगी को 15 हजार, रामलाल पुत्र रोडाजी डांगी को चापकटर पर 15 हजार, एकलिंग पुत्र नंदा डांगी को 14 हजार, उकार धीरा डांगी को 12 हजार 500, मोतीबाई प्रकाश डांगी को 10 हजार 900 तथा हीरालाल नगजी डांगी को कल्टीवेटर पर 17 हजार 500 रूपए का अनुदान प्रदान किया गया।  इसी प्रकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में भी उंकार पुत्र धीरा, मांगीलाल पुत्र कुका, उदयलाल पुत्र गोपा, सोहनलाल पुत्र नाथूलाल तथा दौलतसिंह पुत्र हेमसिंह को 10-10 हजार रूपए का अनुदान मिला। मौके पर लाभ प्राप्त होने से किसानों ने खुशी जाहिर की और राज्य सरकार व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा संचालित इन शिविरों की सराहना करते हुए आभा व्यक्त किया।

फार्म पोण्ड और कृषि यंत्र योजना में मिली बड़ी राहत
उपखण्ड क्षेत्र झाडोल अंतर्गत फलासिया तहसील के मादड़ी गिरदावर सर्कल पर शिविर हुआ। इसमें 16 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर प्रभारी तहसीलदार अभिषेक दंरगा और अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मण सिह गरासिया सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में काश्तकारों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जगदीश पिता शंकर लाल कसौटा को फार्म पॉण्ड योजना में 73 हजार 500 रूपए, कृष्णगोपाल को कृषि यंत्र के 66 हजार, कल्पेश पिता बद्री लाल गुर्जर का तारबंदी में 48 हजार रूपए का अनुदान प्रदान किया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के अंतर्गत कंपोस्ट इकाई संरचना हेतु व बैलों से खेती प्रोत्साहन योजना में वित्तीय स्वीकृति आदेश वितरण किए गए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like