GMCH STORIES

जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक

( Read 201 Times)

09 Feb 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। जल संसाधन विभाग, उदयपुर की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्षों और काश्तकारों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानी। बैठक में बांधों और नहरों की मरम्मत और जल प्रबंधन पर जोर दिया गया।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जल उपलब्धता सिंचाई की आवश्यकताओं के अनुरूप है और नहरों के संचालन की नियमित निगरानी की जा रही है। उपलब्ध जल के समुचित प्रबंधन और अंतिम छोर तक समय पर पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। जल उपयोक्ता संगम के पदाधिकारियों ने अमरचन्दिया तालाब की पाल से रिसाव और नहरों की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। घासा बांध की नहरें जगह-जगह से टूटी होने से जल व्यर्थ बहने की भी समस्या बताई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत के प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। काश्तकारों ने नहरों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करने का सुझाव दिया। वल्लभनगर बांध पर आरडब्ल्यूएसएलआईपी योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्य पूर्ण न होने के कारण टेल क्षेत्र में सिंचाई नहीं हो पाने, माइनरों के स्लुइस गेट खराब होने से पानी व्यर्थ बहने, झाडोल और कंथारिया बांधों में मिट्टी जमा होने से भराव क्षमता कम होने जैसी समस्याएं भी बताई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने डिसिल्टिंग हेतु पुनः प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने की बात कही। बैठक में उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक डॉ कैलाशचंद्र शर्मा ने बूंद-बूंद और फव्वारा सिंचाई परियोजनाओं का उपयोग कर जल बचत करने का सुझाव दिया और सरकारी अनुदान की जानकारी दी। बैठक में सिंचाई प्रणाली प्रबंधन 2017 के अनुसार जल उपयोक्ता संगम में महिला कृषकों की सक्रिय भागीदारी और उन्हें लखपति दीदी योजना के तहत स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा हुई।
बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा अमरचन्दिया तालाब के जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष मोतीलाल सुथार, घासा बांध जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष अमरलाल डांगी, वल्लभनगर बांध जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष अमरसिह राजपूत, ओगणा बांध जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष कालूलाल, झाडोल बांध जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष देवीलाल, कंथारिया बांध जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष मोहब्बत सिह राणावत, बुझ का नाका बांध जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष भवानी शंकर सहित बड़ी संख्या में काश्तकार उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like