GMCH STORIES

‘पशु कल्याण माह अर्न्तगत आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’

( Read 268 Times)

09 Feb 26
Share |
Print This Page

‘पशु कल्याण माह अर्न्तगत आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’

उदयपुर। राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान मे पशुकल्याण व पशु क्रूरता माह अर्न्तगत सोमवार को संस्थान के विद्यार्थियो में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि पशुक्रुरता पर जागरूक व पशुकल्याण का संदेश फैलाने के उद्देश्य से विद्यार्थियो में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी में बढ चढकर भाग लिया।
डॉ. पदमा मील ने बताया की विद्यार्थियो को पशुक्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की जानकारी दी गई। पशुओ को छोटी रस्सी से बांधना जिससे पशु का हिलना डुलना मुश्किल हो, क्षमता से अधिक वजन लादना, पशुओ को मारना, मनोरंजन के लिए पशुओ पर अत्याचार करना आदि पशुक्रुरता के उदाहरण है।
डॉ. ओमप्रकाश साहू ने बताया कि पशुकल्याण माह के अर्न्तगत आमजन में पशुओ के प्रति प्रेम, दया भाव, करूणा का संदेश देने व पशुक्रूरता रोकने हेतु निरंतर आयोजन किए जा रहे है। इस अवसर पर हिम्मत सिंह डुलावत, विजय गरासिया उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like