GMCH STORIES

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने बच्चों को दिया आपदा में राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण

( Read 404 Times)

21 Mar 26
Share |
Print This Page
एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने बच्चों को दिया आपदा में राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण



हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर के सेक्टर 14 गोवर्धन विलास स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आज आपदा पर प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट एंड गाइड के बालक बालिकाओं को आपदा प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
हिंदुस्तान स्काउट के राज्य सचिव नरेंद्र ऑदिच्य ने बताया कि शिविर में 6 बी एन, एनडीआरफ  वडोदरा (गुजरात) के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य की विशेष ट्रेनिंग दी। एनडीआरएफ की टीम ने  इंस्पेक्टर कैलाश बाथम के नेतृत्व में थ्योरी क्लास, डेमो क्लास और आपदा प्रबंधन में उपयोग आने वाले विभिन्न उपकरणों की गैलरी का प्रदर्शन अपनी टीम के साथ किया। जिसमें मेडिकल फर्स्ट रिस्पोर्ड, कोलैप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू, केमिकल, बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर इफेक्ट, फ्लड वाटर रेस्क्यू , फायर, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बहते खून को रोकना, हड्डी टूटने पर उपचार, सीपीआर देना, बाढ़ व भूकंप आने पर बचाव एवं राहत, रोप रेस्क्यू आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग में आने वाले विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी से बच्चों को समझाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनडीआरएफ वडोदरा के इंस्पेक्टर कैलाश बाथम एवं एसडीआरएफ राजस्थान के उदयपुर बटालियन के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह थे । इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य संगठन आयुक्त रिपू दमन गिल, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल, संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, राज्य मुख्यालय आयुक्त मुकेश अहिर, जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव ,जिला सचिव रमा जैन, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर ईश्वरी रेगर, जिला संयुक्त सचिव तुलसी चन्डात्त आदि मौजूद रहे। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों का हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like