GMCH STORIES

इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे पर शहर के जानेमाने उद्योगपति होंगे सम्मानित : मुकेश माधवानी

( Read 406 Times)

23 Mar 26
Share |
Print This Page
इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे पर शहर के जानेमाने उद्योगपति होंगे सम्मानित : मुकेश माधवानी

झीलों की नगरी उदयपुर आज व्यापार और उद्यमिता के गौरवशाली उत्सव का केंद्र बनने जा रही है।

विश्व में पहली बार ,उदयपुर शहर में आयोजित होने “ इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे 2026 “ के अवसर में शहर के 23 प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को ‘बिजनेस आइकन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

यह आयोजन आज, 23 मार्च को भुवाणा स्थित विंधम गार्डन में शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं आईजी गौरव श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना प्रस्तावित है।  

कार्यक्रम में उद्योगपति, युवा उद्यमी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस गरिमामयी आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से आयोजित इस समारोह विंधम गार्डन, भुवाणा वेन्यू पार्टनर के रूप में, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मेडिकल पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।
वहीं रुक्साना साबुनवाला (डी प्लस शानदार), डॉ. सोनू जैन (स्वर्ण गोल्ड, सिल्वर एंड डायमंड) और कुमुद गहलोत (दी केपीएम मोटर्स) सहयोगी प्रायोजक के रूप में जुड़े हैं।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि उन उद्यमियों के सम्मान का अवसर है जो अपने प्रयासों से समाज में बदलाव ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर सफल व्यवसाय के पीछे संघर्ष, जोखिम और निरंतर मेहनत की कहानी होती है। ऐसे लोगों को मंच देकर सम्मानित करना, दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like