GMCH STORIES

'सिंधी होली कप सीजन-4' का भव्य आगाज़, पहले दिन गैजेट हब और शुभलक्ष्मी मार्बल का दबदबा

( Read 860 Times)

23 Mar 26
Share |
Print This Page

'सिंधी होली कप सीजन-4' का भव्य आगाज़, पहले दिन गैजेट हब और शुभलक्ष्मी मार्बल का दबदबा

उदयपुर। शहर के सिंधी समाज में खेल और उत्साह का रंग भरने के लिए सिंधी यूथ संगठन के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 'सिंधी होली कप सीजन-4' का रंगारंग शुभारंभ 22 मार्च शिकारबाड़ी ग्राउंड में हुआ। समाज की एकता और खेल भावना को समर्पित इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
              सिंधी युथ के शैलेश कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर विधायक ताराचंद जैन, झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुग, जेएसपी पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी और प्रताप नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश मनवानी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट होने की सराहना की।
     संगठन के भारत छाबड़ा ने बताया की प्रतियोगिता के पहले दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला:
प्रथम मैच: 'द गैजेट हब' बनाम 'श्री हरदेव'। इस मुकाबले में द गैजेट हब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए नितिन सोभवानी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
द्वितीय मैच: 'शुभलक्ष्मी मार्बल' बनाम 'मोहन ट्रेडिंग'। रोमांचक भिड़ंत में शुभलक्ष्मी मार्बल ने 16 रनों से जीत हासिल की। सुमित हीरानंदानी मैन ऑफ द मैच रहे।
तृतीय मैच: 'राजू कैसेट' बनाम 'सपरा एंटरप्राइजेज'। इस मैच में सपरा एंटरप्राइजेज ने 6 विकेट से बाजी मारी, जिसमें नीलेश उदानी को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
चतुर्थ मैच: '24 न्यूज' बनाम 'फ्रेन्जी ग्रुप'। 24 न्यूज ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। गीत माटा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पांचवा मैच: 'संकल्प रियल एस्टेट' बनाम 'द गैजेट हब'। दिन के अपने दूसरे मैच में भी द गैजेट हब का जलवा बरकरार रहा और उन्होंने 5 विकेट से जीत हासिल की। नितिन सोभवानी एक बार फिर मैन ऑफ द मैच बने।
    संगठन की अमन असनानी ने बताया कि इस आयोजन के दौरान समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी किशोर सिधवानी, हरीश सिधवानी, भारत खत्री और अभिषेक कालरा सहित कई गणमान्य लोग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
            सिंधी यूथ संगठन के पदाधिकारी आशीष सिधवानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य होली व चेटीचंड के पावन पर्व पर समाज के युवाओं को एक मंच पर लाना और उनमें स्वस्थ खेल भावना का संचार करना है। आगामी दिनों में अन्य टीमों के बीच भी कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like