उदयपुर। शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल विकास समिति के तत्वावधान में, सेवाश्रम स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें बलिदान दिवसफ के अवसर पर एक भावभीना पुष्पांजलि कार्यक्रमफ आयोजित किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद कर स्नेहिल श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संयोजक राम जी वार्ष्णेय ने बताया कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी.आर. चौधरी ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने तीनों देशभक्तों के अनुकरणीय जीवन की भावभीनी व्याख्या की।
समिति अध्यक्ष प्रमोद सामर ने शहीदों के प्रेरक जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार कम आयु में इन वीरों ने हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूम कर देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया था। कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भरते हुए सतेन्द्र पाल सिंह छावङा ने शानदार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का संपूर्ण सामूहिक गायन किया गया.
पुष्पांजलि कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, राजमल चित्तौड़ा, सुशील रांका, विकास कोठारी, सुधीर प्रजापत, देवेंद्र पाल सिंह रोजी, तेजेंद्र सिंह रॉबिन, शांतिलाल मेघवाल, मीनू कॅवर चौहान, बबीता भारद्वाज, राकेश नंदावत, तखत सिंह शक्तावत, कन्हैया वैष्णव, सुदेश सक्सेना, सुशील जांगिड़, पुखराज राजपुरोहित, किशन सिंह लोधा, सुनील जैन, डॉ. विजय विप्लवी आदि ने श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि दिनेश भट्ट ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया. उपस्थित जन समुदाय ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। संचालन राम जी. वार्ष्णेय ने किया जब कि अतिथि स्वागत समिति प्रवक्ता डॉ सीमा चंपावत ने किया।