GMCH STORIES

मेधावियों बच्चों का सम्मान, फतहसागर में कराई बोटिंग

( Read 958 Times)

27 Mar 26
Share |
Print This Page
मेधावियों बच्चों का सम्मान, फतहसागर में कराई बोटिंग

उदयपुर। उदयपुर जिले के बड़गांव उपखंड में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों उपखण्ड अधिकारी सुश्री लतिका पालीवाल ने अनुकरणीय नवाचार किया। मेधावी बच्चों तथा अभिभावकों का सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों को फतहसागर में बोटिंग भी कराई गई। इससे इन बच्चों के लिए यह उपलब्धि यादगार और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायी बन गई।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाल ही जारी कक्षा 10 के परिणामों में बड़गांव उपखंड का कुल परिणाम 96.44 प्रतिशत रहा, जो जिले के श्रेष्ठ परिणामों में शामिल है। उपखंड अधिकारी सुश्री लतिका पालीवाल ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भव्य सम्मान किया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों, सीबीईओ दीपक गौड़ और संबंधित स्कूलों की टीम को भी सम्मानित किया गया।

सच्ची सफलता अंकों से परे
सम्मान समारोह में एसडीएम सुश्री पालीवाल ने प्रत्येक मेधावी छात्र को प्रेरित करते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। साथ ही कहा कि सच्ची सफलता अंकों से परे है। सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और कठिनाइयों से लड़ने के हौसले से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ते रहने और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों ने लिया बोटिंग का लुत्फ
कार्यक्रम की खास बात विद्यार्थियों के लिए फतहसागर झील में आयोजित बोट राइड रही। इस अनूठी पहल से विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया और उन्हें पढ़ाई के साथ आनंद का भी अवसर मिला। झील की मनोहारी वादियों के बीच बोटिंग का अनुभव विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like