GMCH STORIES

हिंदुस्तान स्काउट का राज्य स्तरीय क्वार्टर मास्टर प्रशिक्षण शिविर शुरू

( Read 1280 Times)

27 Mar 26
Share |
Print This Page

हिंदुस्तान स्काउट का राज्य स्तरीय क्वार्टर मास्टर प्रशिक्षण शिविर शुरू

उदयपुर । हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य राज्य उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान स्काउट के राज्य प्रशिक्षण केंद्र गोवर्धन विलास, सेक्टर 14 उदयपुर में राज्य स्तरीय क्वार्टर मास्टर प्रशिक्षण शिविर विधिवत रूप से स्काउट प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। शिविर संचालक भारत लाल प्रजापत ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्काउट मास्टर व क्वार्टर मास्टर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राज्य सचिव औदिच्य ने अपने संबोधन में कहा कि   शिविर में अच्छी गुणवत्ता का भोजन बनाना सीखने के लिए क्वार्टर मास्टर का प्रशिक्षण प्राप्त करना बहुत जरूरी है ऐसे प्रशिक्षण से व्यक्ति में कार्य करने की क्षमता और कुशलता में वृद्धि होती है। विशिष्ट अतिथि  राज्य संगठन आयुक्त स्काउट रिपु दमन सिंह गिल ने कहा कि किसी प्रकार के शिविर में क्वार्टर मास्टर का महत्वपूर्ण योगदान होता है,प्रदेश के प्रत्येक बालक बालिकाओं को स्काउटिंग का लाभ मिलना चाहिए, इसके लिए हम सब को मजबूती से स्काउट को आगे बढ़ाना है। विशिष्ट अतिथि कविता जैन राज्य संगठन आयुक्त गाइड ने कहा की स्काउट गाइड को कला व दक्षता में मजबूत कैसे किया जाए इससे संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षक दल द्वारा पाठ्यक्रम के आधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like