GMCH STORIES

जल स्रोत पूजन सप्ताह का समापन

( Read 358 Times)

28 Mar 26
Share |
Print This Page
जल स्रोत पूजन सप्ताह का समापन

राजकीय रेजिडेंसी स्कूल में भारत विकास परिषद सुभाष द्वारा आयोजित जल स्रोत पूजन सप्ताह जो विश्व जल दिवस 22 मार्च से प्रारंभ हुआ उसका समापन कार्यक्रम विद्यालय में स्थित 3 वर्ष पूर्व वाटर हीरो डॉक्टर पी सी जैन के निर्देशन में रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जुड़े गए हैंडपंप की जल आरती द्वारा पूजन के साथ संपन्न हुआ। आज ही विद्या निकेतन अशोकनगर, राजकीय स्कूल खरसान, सोनी परिवार कांकरोली, भारत विकास परिषद बांसवाड़ा पर भी पर भी जल स्रोत पूजन संपन्न हुआ।
साई तिरुपति यूनिवर्सिटी, उमरडा के 101 डॉक्टरों, एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्रों एवं स्टाफ ने जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए एक सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने जल के महत्व को समझते हुए यह शपथ ली कि वे अपने दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे और इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर स्थित कुएं पर जल स्रोत पूजन से प्रारंभ हुए इस सप्ताह में देश-विदेश के कई स्थानों पर जल स्रोत पूजन कर जल स्रोतों को बचाने का संदेश दिया गया। जियोलॉजी कॉलेज, जियोग्राफी कॉलेज, बालिका स्कूल सुंदरवास, निंबार्क B. Ed कॉलेज, सोफिया B. Ed कॉलेज एवं स्कूल, वर्तमान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुंदरवास विजन डिवाइन एकेडमी स्कूल, राजकीय स्कूल काया, एन सी ए स्कूल नाकोड़ा नगर, विद्या निकेतन स्कूल ओगणा, भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उमरडा, सूरत ,अहमदाबाद ,नई दिल्ली, अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड इत्यादि स्थान पर जल स्रोत पूजन किया गया।
नगर के वाटर हीरो एवं जल मित्र तथा प्रांतीय प्रभारी जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति राजस्थान दक्षिण प्रांत भारत विकास परिषद, सुभाष के डॉ पी सी जैन  तथा आशा मेहता एवं गायत्री शर्मा राष्ट्रीय दायित्व धारी के आह्वान पर यह सप्ताह आयोजित किया गया।
आज के रेजिडेंसी स्कूल के कार्यक्रम में अध्यक्ष आर एल जैन, डॉ नागेंद्र प्रसाद शर्मा, श्याम मठ पाल ने अपनी जल कविता का सामूहिक वाचन कराया एवं डॉक्टर पी सी जैन ने जल आरती कराई।
शहर के प्रतिष्ठित एवं हेरिटेज बालिका विद्यालय रेजीडेंसी में भारत विकास परिषद सुभाष के तत्वाधान में शनिवार को जलोत्सव का  कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।
रेजिडेंसी प्रिंसिपल मुकेश पारख द्वारा अतिथियों का सत्कार कर विद्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वाटर हीरो डॉक्टर पीसी जैन द्वारा विद्यालय के शिक्षकों, बी.एड. प्रशिक्षुओं, शारदे हॉस्टल की छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय के वाटर कूलर एवं हैंडपंप का पूजन कर जल आरती करवाई गई।
भारत विकास परिषद सुभाष के अध्यक्ष आर.एल. जैन द्वारा जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्याम मठपाल द्वारा स्वरचित कविता पाठ किया गया।
स्टाफ सदस्य अनिल जाखड़, रेखा शांडिल्य, मंजू गुर्जर, रीना एवं संगीता वर्मा द्वारा विद्यालय के प्रमुख जल स्रोतों की सजावट की गई। विद्यालय की प्रथम प्रभारी ममता बोलिया द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन व संचालन लावण्या शर्मा द्वारा किया गया
डॉ पी सी जैन
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like