GMCH STORIES

शांता स्कोडा पर नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार की हुई भव्य लाॅन्चिंग

( Read 465 Times)

28 Mar 26
Share |
Print This Page

शांता स्कोडा पर नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार की हुई भव्य लाॅन्चिंग

उदयपुर। स्कोडा ऑटो इंडिया के अधिकृत डीलर शांता स्कोडा शोरूम पर आज कंपनी द्वारा निकाली गई नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार का उदयपुर के ग्राहकों के लिये आरटीओ  ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने भव्य लान्च किया। इस अवसर पर स्कोडा के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिष्ठित ग्राहक एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर ज्ञानदेव विश्वकर्मा तथा शांता स्कोडा के डायरेक्टर राजीव नामजोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस नए मॉडल के लॉन्च को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव नामजोशी ने कहा कि नई कुशाक केवल एक कार नहीं है, बल्कि यह स्कोडा की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जो हम भारतीय ग्राहकों के साथ निभाते आए हैं। बेहतरीन यूरोपीय इंजीनियरिंग को अब और अधिक सुलभ बनाते हुए, हम उदयपुर और पूरे राजस्थान में अपने ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत कर रहे हैं।
नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित करती है। इसमें कई सेगमेंट- फस्र्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे रियर सीट मसाजर और 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स। मॉन्टे कार्लो ट्रिम लॉन्च के पहले दिन से ही 1.0 आईएसआई और 1.5 टीएसआई इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जो ग्राहकों को परफॉर्मेंस और विकल्पों की व्यापकता प्रदान करता है।
इसके अतिरिक्त, बेस वेरिएंट से ही इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्लाइमेट्रॉनिक ऑटो एसी, रेन- सेंसिंग वाइपर, ऑटो-डिमिंग प्त्टड तथा एलईडी हेडलैंप व टेललैंप जैसे प्रीमियम फीचर्स मानक रूप में दिए गए हैं, जो इसे इस मूल्य वर्ग की सबसे फीचर- समृद्ध और उन्नत एसयूवी बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने वाहन की डिजाइन, तकनीक और फीचर्स की सराहना की तथा इसे भारतीय बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण पेशकश बताया।
2025 की उल्लेखनीय उपलब्धियों और नई कुशाक फेसलिफ्ट के सफल लॉन्च के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी प्रीमियम पहचान को और सुदृढ़ करते हुए ग्राहकों को विश्वस्तरीय मोबिलिटी अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like