GMCH STORIES

 पैरेलल ने आईटीसी, ट्राइडेंट ने लेक पैलेस को और रेडिसन ब्लू ने लीला पैलेस को हराया

( Read 614 Times)

28 Mar 26
Share |
Print This Page
 पैरेलल ने आईटीसी, ट्राइडेंट ने लेक पैलेस को और रेडिसन ब्लू ने लीला पैलेस को हराया

उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में पैरेलल होटल ने आईटीसी मेमेंटॉस को 87 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैरेलल होटल ने निर्धारित 20 ओवर में अभिषेक शर्मा के अर्धशतक 76 रन पर नाबाद और ओ पी जांगिड़ के 45 रनों की बदौलत 195 रनों का विशाल स्कोर बनाया। आईटीसी मोमेंटोस की ओर से उम्मेद सिंह ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में आईटीसी मोमेंटोस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 108 रन ही बना सकी। आईटीसी मोमेंटोस की ओर से करण चैहान ने नाबाद अर्धशतक लगाते हुए 53 रनों का योगदान दिया। पैरेलल होटल की ओर से शुभम, प्रकाश मीणा और रितेश शर्मा ने 2-2-2 विकेट प्राप्त किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए पैरेलल होटल के अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन सचिव यदुराज सिंह कृष्णावत ने बताया कि रात्रिकालीन रोमांचक मुकाबले में ट्राइडेंट होटल ने ताज लेक पैलेस होटल को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्राइडेंट होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रनों का लक्ष्य बनाया। ट्राइडेंट  होटल की ओर से रोहित रावत ने 37 रन और साहिल वर्मा ने 28 रनों का योगदान दिया। ताज लेक पैलेस की ओर से ए के ने तीन विकेट और अनिल पालीवाल ने दो विकेट प्राप्त किये।जवाब में निर्धारित 20 ओवर में ताज लेक पैलेस 151 रन ही बना सकी। ताज लेक पैलेस की ओर से कृष ने 44 रन और रविंद्र भंडारी ने नाबाद 42 रनों का योगदान दिया। ट्राइडेंट होटल की ओर से रोहित रावत एवं हरीश ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। हरफनमौला खेल के आधार पर ट्राइडेंट होटल के रोहित रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एक अन्य मुकाबले में रेडिसन ब्लू होटल ने दी लीला पैलेस होटल को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दी लीला पैलेस होटल की टीम 19 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रेडिसन ब्लू होटल की ओर से मयूर मेवाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट तथा हेमेंद्र और सोनू ने दो-दो विकेट प्राप्त किये। दी लीला पैलेस की ओर से विक्रम ने 47 रनों का योगदान दिया। जवाब में रेडिसन ब्लू ने मात्र 13 ओवर में यह आसान लक्ष्य हासिल कर लिया बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए रेडिसन ब्लू होटल के मयूर मेवाड़ा ने नाबाद 68 रनों का योगदान दिया साथ ही हेमेंद्र ने नाबाद 21 रन बनाए। दी लीला पैलेस होटल की ओर से विक्रम ने दो विकेट प्राप्त किये। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर रेडिसन ब्लू होटल के मयूर मेवाड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like