GMCH STORIES

इंडिया बिल्ड एक्स्पो 2026 में उमड़ी खासी भीड़, 2 दिन में करोड़ों की व्यापारिक पूछताछ और डील फाइनल

( Read 645 Times)

28 Mar 26
Share |
Print This Page
इंडिया बिल्ड एक्स्पो 2026 में उमड़ी खासी भीड़, 2 दिन में करोड़ों की व्यापारिक पूछताछ और डील फाइनल

​उदयपुर। शहर फील्ड क्लब में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय 'इंडिया बिल्ड एक्स्पो 2026' ने अपने आगाज़ के साथ ही शहर के व्यापारिक माहौल में उत्साह भर दिया है। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) और एमएसएमई के सहयोग तथा यति ग्रुप के प्रबंधन में आयोजित इस एक्स्पो में पहले ही दिन से विजिटर्स की भारी भीड़ देखी जा रही है, जो दूसरे दिन ओर बढ़ गयी।
​रियल स्टेट, इंटीरियर और एक्सटीरियर डेकोर से जुड़ी इस प्रदर्शनी में न केवल शहरवासी पहुंच रहे हैं, बल्कि देशभर के ट्रेडर्स के बीच बड़ी डील्स और ऑर्डर्स भी फाइनल हो रहे हैं।

एक ही छत के नीचे सब कुछ

​एक्स्पो में होम डेकोर, ऑफिस और रिसॉर्ट फर्नीचर, लाइट्स, वॉल पैनल्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की लेटेस्ट रेंज प्रदर्शित की गई है। व्यापारियों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न केवल स्थानीय व्यापार को गति मिलती है, बल्कि नए स्टार्टअप्स को भी बड़ा मंच मिलता है।

पूनम कुलरिया ओर सुरेश अग्रवाल ने की स्टॉल्स विजिट

देश के प्रमुख उद्योगपति व भामाशाह पूनम कुलरिया ओर फोर्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने एक्स्पो का विजिट किया। उन्होंने कहा कि यहां स्टॉल्स पर राजस्थान का व्यापारिक जगत जिस मजबूती से बड़े उद्योगों की ओर कदम बढ़ा रहा है, वह पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है। निवेश के बेहतर माहौल पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि छोटे और बड़े हर स्तर के व्यापारी अब प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। अपनी सफलता के सूत्र साझा करते हुए उन्होंने सादगी से स्वीकार किया कि मेहनत और ईश्वर पर अटूट विश्वास ही किसी भी व्यक्ति को शिखर तक ले जाता है।

राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फॉर्टी) के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने 'इंडिया बिल्ड एक्सपो 2026' की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि फॉर्टी द्वारा किए गए इस पहले प्रयास की प्रदर्शकों (एग्जीबिटर्स) ने भी सराहना की है और सभी इसके परिणामों से उत्साहित हैं। अग्रवाल ने प्रवीण सुथार और यति ग्रुप की मेहनत को सराहते हुए घोषणा की कि इस आयोजन की सफलता को देखते हुए अगले वर्ष उदयपुर में और भी भव्य स्तर पर इस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इस विजिट में फोर्टी के मुख्य सचिव गिरधारी लाल खण्डेलवाल,फोर्टी उपाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, फोर्टी यूथ विंग के चीफ सेक्रेटरी प्रशांत शर्मा, उदयपुर फोर्टी से आनंद शर्मा, मनोज जोशी, डॉ चर्चिल जैन, यश वर्धन, निर्माण एक्सपो से कमलेश शर्मा सहित यति ग्रुप से तपन शर्मा और विधि शर्मा भी शामिल रहे।

​तकनीक और ठंडक का संगम: इटजी इंटरप्राइजेज

​प्रदर्शनी में इटजी इंटरप्राइजेज का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रोपराइटर जयेनू जोशी ने बताया कि उनकी कंपनी कूलिंग, वेंटिलेशन और फ्रेश एयर सिस्टम में माहिर है। उनके पास 60 स्क्वायर फिट से लेकर 1 लाख वर्ग फिट तक के एरिया को ठंडा करने की क्षमता वाली मशीनें उपलब्ध हैं।
​जोशी ने दावा किया कि हमारी एयर वॉशर यूनिट और डक्टेबल कूलर तकनीक महज 10 से 15 मिनट में बाहरी तापमान को 15% तक कम कर देती है, जो बड़े औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बेहद प्रभावी है।

​मुम्बई की लग्जरी अब उदयपुर में: लैविश होमज़

​मुम्बई से आए लैविश होमज़ के फाउंडर फरहान आकिब ने बताया कि वे डायनिंग टेबल, कंसोल, कैबिनेट्स और वाल पैनल्स के मैन्युफैक्चरर हैं। उनके उत्पादों की खासियत सीपी (CP), कैमल वुड और रेज़िन का अनूठा मिश्रण है, जिसे एमडीएफ बेस पर तैयार किया जाता है। पूरे भारत में सप्लाई करने वाली इस फर्म के पास 50 हजार रुपये से शुरू होने वाली प्रीमियम रेंज उपलब्ध है, जिनकी कीमत जो ग्राहक की डिजाइन ओर जरूरत पर भी निर्भर करती है।


​राजस्थानी कला और आउटडोर फर्नीचर का जलवा

​इंड्यून  लाइफस्टाइल उदयपुर के दिव्यांश पोरवाल ने बताया कि उनके स्टॉल पर लकड़ी के एक्सक्लूसिव कंसोल, आर्टिफैक्ट्स और हैंडीक्राफ्ट्स की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की गई है, जो घर को पारंपरिक और आधुनिक लुक देती है।

​द आउटडोर अफेयर जयपुर से आए सावन गंगवानी ने बताया कि वे कैफे, रिसॉर्ट और रूफटॉप के लिए कस्टमाइज्ड आउटडोर फर्नीचर लेकर आए हैं। खास बात यह है कि कड़ी धूप, भारी बारिश और तेज सर्दी से बचाव के लिए कंपनी ब्रांडेड फैब्रिक पर 7 साल की वारंटी भी दे रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like