GMCH STORIES

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु श्री श्री सनातन जी महाराज का उदयपुर प्रवास

( Read 671 Times)

09 Apr 26
Share |
Print This Page

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु श्री श्री सनातन जी महाराज का  उदयपुर प्रवास

उदयपुर, गौ संरक्षण, सेवा और सम्मान के पवित्र उद्देश्य को लेकर देशव्यापी जनजागरूकता अभियान को गति देने हेतु पूज्य श्री श्री सनातन जी महाराज आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को उदयपुर प्रवास पर रहें। यह प्रवास "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के अंतर्गत आयोजित किया, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गौ माता के संरक्षण का संदेश और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाना है।

 

गौ सम्मान आह्वान अभियान: गांव-गांव जनजागरूकता

 

वर्तमान में क्षेत्र में "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के तहत व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को गौ माता के संरक्षण, सेवा और सम्मान के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

 

इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जहां लोग स्वयं आगे बढ़कर इस पवित्र कार्य में भागीदारी निभा रहे हैं।

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य:

 

इस अभियान का मूल उद्देश्य भारत सरकार एवं सभी राज्य सरकारों से संविधान के दायरे में रहते हुए अहिंसक तरीके से निम्नलिखित मांगों को सुनिश्चित करवाना है—

 

सेवा: गौ माता के पालन-पोषण हेतु उचित सरकारी अनुदान एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सुरक्षा: पूरे भारत में गौहत्या को पूर्णतः समाप्त किया जाए।

सम्मान: गौ माता को "राष्ट्रमाता" का दर्जा प्रदान किया जाए।

 

यह पहल भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों की रक्षा एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

27 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष कार्यक्रम:

अभियान के अंतर्गत आगामी 27 अप्रैल 2026 को एक विशाल जनभागीदारी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक स्तर पर अपील की जा रही है।

 

जनसमर्थन और उत्साह:

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार, इस पहल को लेकर ग्रामीणों और आम नागरिकों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग न केवल इस विषय को समझ रहे हैं, बल्कि सक्रिय रूप से इस अभियान का हिस्सा भी बन रहे हैं।

 

समापन संदेश:

पूज्य श्री श्री सनातन जी महाराज का यह उदयपुर प्रवास गौ संरक्षण के इस राष्ट्रव्यापी अभियान को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। यह पहल न केवल गौ माता के सम्मान की बात करती है, बल्कि भारतीय संस्कृति की जड़ों को सशक्त करने का भी संकल्प है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like