GMCH STORIES

विप्र फाउंडेशन द्वारा किया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय क्रार्यकमों के निमंत्रण पत्र एवं पोस्टर विमोचन

( Read 451 Times)

09 Apr 26
Share |
Print This Page

विप्र फाउंडेशन द्वारा किया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय क्रार्यकमों के निमंत्रण पत्र एवं पोस्टर विमोचन

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन उदयपुर द्वारा विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के मुख्य संयोजन में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 से 20 अप्रैल तक उदयपुर में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्रक एवं पोस्टर का विमोचन गुरुवार को शाम 4ः30 बजे श्री बोहरा गणेश जी मंदिर प्रांगण में किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ के संयोजक में आज सर्वप्रथम प्रथम पूज्य श्री बोहरा गणेश जी को निमंत्रण पत्र के साथ श्रीफल, पीले चावल एवं प्रसाद अर्पित करके पांच दिवसीय कार्यक्रमों की निर्विघ्न सफलता हेतु मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर महिला शिक्षा एवं उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक अर्चना शर्मा ने उपस्थित समाज के सभी महानुभावों, महिलाओं एवं युवाओं से इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता प्रदान करने हेतु आग्रह किया, विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के प्रत्येक घर से महिलाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो, इस हेतु आव्हान किया। प्रदेश संरक्षक कुसुम शर्मा ने सभी महिला पदाधिकारियां से घर-घर जाकर पत्रक एवं पीले चावल बॉंट कर अधिक से अधिक महिलाओं को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों से जोड़ने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री के. के. शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र पालीवाल, प्रदेश महामंत्री राकेश जोशी, दुर्गेश शर्मा, सुभाष नागला, विजयप्रकाश विप्लवी, हिम्मत नागदा, पंकज जोशी, कैलाश आचार्य, केसुलाल शर्मा, अनिल पचैरी, भरत जोशी, हरीश शर्मा, नीलेश चैबीसा, हरीशंकर तिवारी, लोकेश जोशी, रणजीत शाकद्वीपीय, राजेश पालीवाल, मगन जोशी, नीरज नागदा, महिला प्रकोष्ठ से संगीता व्यास, चित्रा मेनारिया, मीना पालीवाल, तुलसी नागदा, मीना शर्मा, सुमित्रा आचार्य, निशा शर्मा, बबीता शर्मा, हेमलता नागदा, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like