GMCH STORIES

भामाशाह प्रमोद वर्मा का सम्मान

( Read 886 Times)

10 Apr 26
Share |
Print This Page

 भामाशाह प्रमोद वर्मा का सम्मान

उदयपुर – जिला स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी संगठन महामंत्री शिक्षक प्रमोद वर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुझडा (गिर्वा) में भवन निर्माण सेवा कार्य में 21000, इक्कीस हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र ओझा , वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती रेखा शर्मा, समाजसेवी घनश्याम व्यास, मगन तेली ने दानवीर भामाशाह शिक्षक प्रमोद वर्मा को  उपरना पहनाकर विद्यालय परिसर में सम्मान करते हुए वर्मा के योगदान की सराहना की है। वर्मा ने अपने साथियों से भी विद्यालय भवन निर्माण में सहयोग दिलवाने की घोषणा की है 
यह जानकारी स्वतंत्रता सेनानी मास्टर किशनलाल वर्मा सेवा ट्रस्ट के संरक्षक कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like