उदयपुर। बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई निर्माण चैप्टर की वर्क प्लेस विजिट 13 अप्रैल, सोमवार को शाम 3:00 बजे से 4:00 बजे तक बीसीआई निर्माण के सदस्य हर्ष बोकड़िया के वर्कप्लेस “ सन इंटीरियर्स” , अशोक विहार, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में आयोजित होगी।
इस अवसर पर बीसीआई के सदस्य एकत्रित होकर अपने-अपने व्यवसायिक अनुभव साझा करेंगे और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त करेंगे।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस प्रकार की वर्कप्लेस विज़िट्स बीसीआई की प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं। इनका उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली, मैनेजमेंट सिस्टम और नए इनोवेशन को नजदीक से समझने का अवसर देना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं, बल्कि सदस्यों के बीच आपसी विश्वास, कनेक्टिविटी और सहयोग को भी मजबूत बनाते हैं।
बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा ने बताया कि वर्क प्लेस विजिट का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच मजबूत नेटवर्किंग स्थापित करना, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखना और बिजनेस डवलपमेंट को बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल नेटवर्किंग ही नहीं, बल्कि लगातार सीखते रहना और खुद को अपडेट रखना भी बेहद जरूरी है। इस तरह की वर्कप्लेस विज़िट्स सदस्यों को मार्केट में उपलब्ध नए इंटीरियर प्रोडक्ट्स, लेटेस्ट मटेरियल्स और बदलते डिजाइन ट्रेंड्स की जानकारी लेने का एक बहुत अच्छा और प्रैक्टिकल तरीका देती हैं।
आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा ने कहा कि जब सदस्य किसी वर्कप्लेस को नजदीक से देखते हैं, तो उन्हें रियल एक्सपीरियंस मिलता है कि काम किस तरह होता है, कौन-कौन सी नई तकनीकें इस्तेमाल हो रही हैं और कैसे नए ट्रेंड्स को अपने बिजनेस में लागू किया जा सकता है। इससे उनके काम में नई सोच, इनोवेशन और क्वालिटी सुधारने की प्रेरणा मिलती है।
विज़िट के होस्ट हर्ष बोकड़िया ने बताया कि “सन इंटीरियर्स “ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को इंटीरियर डिजाइनिंग और एक्सीक्यूशन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। साथ ही, वे अपने व्यवसाय से जुड़े अनुभव, चुनौतियाँ और सफलताओं को भी साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह विज़िट मार्केट में नए इंटीरियर प्रोडक्ट्स को समझने, उनकी क्वालिटी और उपयोगिता को जानने तथा लेटेस्ट डिजाइन ट्रेंड्स को करीब से देखने का एक बेहतरीन अवसर होगी।
कार्यक्रम में बीसीआई निर्माण चैप्टर के सभी सदस्य भाग लेंगे और इस विज़िट को अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक और उपयोगी बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।