GMCH STORIES

उदयपुर की विरासत से रूबरू होंगे बीसीआई सदस्य, 12 अप्रैल को विशेष हेरिटेज वॉक

( Read 1008 Times)

10 Apr 26
Share |
Print This Page
उदयपुर की विरासत से रूबरू होंगे बीसीआई सदस्य, 12 अप्रैल को विशेष हेरिटेज वॉक

उदयपुर। झीलों और महलों की नगरी उदयपुर की समृद्ध विरासत को करीब से जानने के उद्देश्य से बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई ) के सदस्यों के लिए रविवार, 12 अप्रैल को सुबह 7 बजे विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। यह वॉक ट्रेवल एक्सपर्ट चिन्मय दीक्षित द्वारा “ ट्रैवल विथ चिन्मय” के तहत आयोजित की जा रही है।

आयोजन के दौरान बीसीआई सदस्य उदयपुर के पैलेस क्षेत्र, पुराने शहर की ऐतिहासिक गलियों, पारंपरिक बाजारों और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देखेंगे और उनके पीछे छिपे इतिहास और रोचक किस्सों से परिचित होंगे। वॉक के दौरान शहर की स्थापत्य कला, परंपराओं और स्थानीय जीवनशैली की झलक भी देखने को मिलेगी।

ट्रैवल एक्सपर्ट चिन्मय दीक्षित ने बताया कि यह हेरिटेज वॉक केवल एक सैर नहीं बल्कि उदयपुर की असली पहचान और उसके गौरवशाली इतिहास को समझने का एक अनूठा अनुभव है। इसमें प्रतिभागियों को हर स्थान से जुड़े रोचक तथ्य, इतिहास और स्थानीय कहानियां सुनने का अवसर मिलेगा, जिससे शहर की विरासत को एक नई दृष्टि से समझा जा सकेगा।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां संगठन के सदस्यों को सीखने, जुड़ने और शहर की संस्कृति को समझने का एक बेहतर मंच प्रदान करती हैं। इससे सदस्यों के बीच आपसी संवाद, नेटवर्किंग और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुभव व्यक्ति के दृष्टिकोण को समृद्ध करते हैं और व्यवसायिक जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस हेरिटेज वॉक में बीसीआई सदस्यों को निःशुल्क भाग लेने का अवसर मिलेगा। इच्छुक सदस्य यदि ₹200 प्रति व्यक्ति का योगदान करते हैं, तो सभी प्रतिभागियों के लिए स्थानीय स्ट्रीट रिफ्रेशमेंट जैसे समोसा, रबड़ी और पान की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे उदयपुर के पारंपरिक स्वाद का आनंद भी लिया जा सकेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like