GMCH STORIES

नशा मुक्त भविष्य की ओर कदम-विद्यार्थियों को जागरूक करने पहुंचा आरोग्य सेवा संस्थान

( Read 823 Times)

11 Apr 26
Share |
Print This Page

नशा मुक्त भविष्य की ओर कदम-विद्यार्थियों को जागरूक करने पहुंचा आरोग्य सेवा संस्थान


उदयपुर। आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में गोखर मगरी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक धीरज कुमार जोशी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा संस्था के प्रतिनिधियों के स्वागत से हुई। संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजयपाल सिंह सिसोदिया एवं जोगेंद्र सिंह चैहान ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के दौर में विद्यार्थी मानसिक तनाव, सामाजिक दबाव और समय प्रबंधन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग उनकी एकाग्रता को प्रभावित कर रहा है।
कार्यक्रम में बच्चों को योग, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मोबाइल फोन की लत को भी एक प्रकार का नशा बताते हुए इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि गलत संगति, जिज्ञासा और सामाजिक प्रभाव के कारण बच्चे नशे की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जो उनके भविष्य को नुकसान पहुंचाता है।
संस्था के ओ.आर.डब्ल्यू. सागर बिलोची एवं सुदर्शन सिंह ने नशे को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए स्वस्थ आदतें अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मानसिंह कुशवाहा ने अभिभावकों में जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।
अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like